फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोन न चुका पाने पर उठाया ये कदम, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 20 Mar 2024 05:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के बेटे ने बैंक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गागलहेड़ी के गांव रसूलपुर पापड़ेकी में कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने एक बैंक से लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बैंक कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की और घसीटते हुए कार तक ले गए। इससे आहत होकर किसान ने घातक कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के बेटे ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव रसूलपुर पापड़ेकी निवासी विनोद कुमार (50) ने 2016 में किसान क्रेडिट कार्ड पर 2.80 लाख रुपये का लोन लिया था। किसान की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह किश्त नहीं दे पा रहा था। विनोद के बेटे राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बैंक के चार कर्मचारी उनके गांव पहुंचे और जबरदस्ती पिता को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, इसके बाद से विनोद मानसिक तनाव में आ गया। उसने रात में खाना भी नहीं खाया। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे विनोद कुमार अपने घर से निकल गया। गांव में ही रामपाल के खेत में जाकर मफलर से पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने थाना गागलेहड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दुस्साहसिक: मेरठ के कलीना में व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, जंगल में बंधक बनाया, फिर लगा दी आग, हालत गंभीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें