फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त खातों में पहुंची

विज्ञापन
जनमंच में मुख्यमंत्री व प्रधान मंत्री का वचुअल संवाद देखती विभिन्न कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के 2,26,557 किसानों को 45.31 करोड़ की धनराशि की किसान सम्मान निधि 11वीं किस्त मिल गई है। इसके तहत जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना। उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री सहारनपुर के किसी किसान से भी संवाद करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला में आयोजित हुए कार्यक्रम सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर जनमंच सभागार में किसानों को दिखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य प्रदेशों के किसानों से वार्ता भी की। उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री सहारनपुर के किसी किसान से भी वार्ता करेंगे, लेकिन समय कम होने की वजह से ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर किसान सम्मान निधि किसानों के खातों में 11वीं किस्त स्थानांतरित की। इसके तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 21 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि स्थानांतरित की गई। जनपद के 2,26,557 भी लाभान्वित हुए, उनके खातों में 45.31 करोड़ की धनराशि आई। इसके अलावा कार्यक्रम में मातृ वंदन योजना, आयुष्मान, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री आवास योजना व ग्रामीण, उज्ज्वल योजना, स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि 130 करोड़ देशवासी उनका परिवार है। सभी को समान रूप से सुरक्षा, समृद्धि, योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनका संकल्प है। प्रधानमंत्री ने 2014 से पहले की यूपीए सरकारों के कार्यकाल में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, भाजपा के महामंत्री किशोर शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनमंच में मुख्यमंत्री व प्रधान मंत्री का वचुअल संवाद देखते डीएम सीडी नगर आयुक्त व सीएमओ- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में मुख्यमंत्री व प्रधान मंत्री का वचुअल संवाद देखते भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला अध्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें