फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 190 किसान करेंगे पंचाम़ृत पद्धति से गन्ना बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंचामृत पद्घति से गन्ने की खेती करने वाले अन्य किसानों के लिए मॉडल बनेंगे। मंडल में शरदकालीन बुआई के लिए 190 गन्ना किसानों का इसके लिए चयन किया है। इस पद्धति में गन्ना खेती की पांच विधियों को शामिल किया है। इसके जरिये गन्ना उत्पादन बढ़ाने के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति भी कायम रख सकेंगे। इन किसानों के खेतों को आदर्श मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत गन्ना विभाग किसानों से पंचामृत विधि से गन्ना खेती करने पर जोर दे रहा है। इस विधि से खेती करने पर न सिर्फ गन्ने की उत्पादकता बढे़गी बल्कि लागत में भी कमी आएगी। इसमें गन्ने की खेती में समन्वित तरीके को अपनाया जाएगा। इससे खेती की उर्वरा शक्ति भी बरकरार रहेगी। चयनित किसान शरदकालीन गन्ने की बुआई ट्रेंच विधि से कर खेत में सहफसली भी करेंगे। सहफसली में खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, आलू और सब्जियों की खेती कराई जाएगी। इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होने के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति में भी वृद्धि हो सकेगी। इसके लिए 190 किसानों का चयन किया है। इनमें सहारनपुर जिले के 80, मुजफ्फरनगर जिले के 80 और शामली जनपद के 30 किसान शामिल हैं।
पंचामृत पद्धति में ये विधि रहेंगी शामिल
ट्रेंच विधि -- इसमें दो लाइनों के बीच की दूरी तीन से पांच फुट रखी जाएगी।
सहफसली -- दो लाइन के बीच में दलहनी, तिलहनी और सब्जियों की खेती होगी।
रैटून मैनेजमेंट -- पौधा गन्ना कटने के बाद पेड़ी के लिए जड़ों की कटाई की जाएगी।
ट्रेश मल्चिंग -- गन्ने की पत्तियों को खेत में बिछाया जाएगा।
सिंचाई की ड्रिप विधि -- इसमें गन्ने की नालियों में टपक विधि से सिंचाई होगी।
कराई जाएगी उन्नतशील प्रजातियों की बुआई
गन्ना विभाग मंडल में चयनित आदर्श गन्ना किसानों के खेत में गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की बुआई कराएगा। गन्ने की अगेती प्रजातियों में सीओएस- 13235, सीओएलके -14201, सीओ - 15023, सीओ- 110 और सीओएस- 8272 आदि शामिल हैं। इसके अलावा सामान्य प्रजातियों में सीओएस- 8279, सीओपीके- 5191 आदि की बुआई को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडल में पंचामृत खेती के लिए 190 किसानों का चयन किया है। इनके खेत को आदर्श गन्ना मॉडल के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। पंचामृत खेती को समन्वित रूप से कराया जाएगा। -- डॉ. दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त।
विज्ञापन

मंडल में शरदकालीन गन्ना बुआई का लक्ष्य
जनपद -------------- लक्ष्य
सहारनपुर ------- 5141 हेक्टेयर
मुजफ्फरनगर ---- 8872 हेक्टेयर
शामली ---------- 3418 हेक्टेयर
योग -------------- 17431 हेक्टेयर
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें