सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा भाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर लंगर का आयोजन किया गया।
मंगलवार को सुबह पांच बजे सर्व प्रथम देहरादून रोड स्थित संत भागमल जी गुरुद्वारे से प्रभातफेरी निकाली गई, जो घंटाघर, अंबाला रोड, पटेलनगर, सुभाष नगर होते हुए श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार लगाया गया, जिसमें अमृतसर से आए सरदार ज्ञानी मान सिंह, कथा वाचक कुलदीप सिंह, रागी जत्थों में सरदार सिद्धार्थ सिंह, नरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, वीर सिंह ने गुरबाणी पाठ और कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।
इस दौरान प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, सरदार सतविंद्र सिंह माकन, सरदार रघुवीर सिंह, सरदार अमरप्रीत सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह खालसा, सरदार हरेंद्र सिंह चड्ढा, सरदार गुरविंद्र सिंह कालड़ा, सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा, सरदार हर भूपेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, एमपी चावला मौजूद रहे।
गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा में पहला प्रकाश दिवस पर सजा दीवान साहिब- फोटो : SAHARANPUR