‘मुझे मुझसे मिलाने कोई अपना नहीं आता’
सहारनपुर। नववर्ष के उपलक्ष्य में साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विभावरी की ओर से काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गदगद कर दिया।
अंश काव्यांश ने ‘आओ रे नववर्ष तुम्हारा करते हैं स्वागत...’ सुनाकर तालियां बटोरीं। डा. विजेंद्र पाल शर्मा ने ‘हर खुशी को बांटने का हुनर, सच कहूं सीख लें हम अगर...’ की पंक्तियों से प्रभावित किया। राजेंद्र राजन ने फरमाया- ‘मुझे मुझसे मिलाने कोई अपना नहीं आता, हजारों लोग आते हैं, कोई तुमसा नहीं आता’। इसी तरह हरिराम पथिक, प्रहलाद आतिश, विनोद भृंग, डा. इरशाद सागर, नरेंद्र मस्ताना, मोहित संगन, बालेश्वर जैन, रामकुमार शर्मा ने भी अपनी काव्य प्रस्तुतियां दी। डा. अजय कुुमार शर्मा, सुनील जैन, राजेश गोयल, सुरेश चंद चौहान, विनीत राय आदि मौजूद रहे। मंगलवार को हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार राजेंद्र राजन और संचालन संस्था के सचिव डा. विजेंद्र पाल शर्मा ने की।
नई सोच के साथ करें अपना कार्य : सीडीओ
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नववर्ष के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कहा कि नए वर्ष में हमें अपना कार्य नई सोच के साथ करना चाहिए। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान धड़क सिंह, कौतम पाल वाल्मीकि, नंदकुमार, सतेंद्र कुमार, धर्मवीर, विनोद कुमार, आदेश कुमार, अमित, सुरेंद्र, बालेश्वर, प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, बोधराज, प्रताप सिंह, मुकुंद बिहारी, शीशपाल, मुकेश कुमार, कुलदीप, अमन, सुनील कुमार, पदम सिंह, रवि कुमार, धूम सिंह आदि मौजूद रहे।