फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष मिलन कार्यक्रम से बढती है सामाजिक समरसता: काजी रशीद मसूद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद ने कहा कि नववर्ष मिलन कार्यक्रमों के आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। क्योंकि इस तरह के कार्यक्रमों में दलगत राजनीति से हटकर समाज के सभी वर्गों के लोग भागेदारी करते हैं। इसका मकसद समाज को एकसूत्र में बांधना है।
विज्ञापन

मंगलवार को गन्ना भवन स्थित उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह फंदपुरी के आवास पर आयोजित नववर्ष मिलन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी लोगों का एक ही मकसद है कि समाज में भाईचारा कायम रहे। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह और चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि नववर्ष मिलन कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा संगम है, जिसमें विभिन्न विचारधारा के लोग भागेदारी करते हैं। सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे से खुलकर विचार विमर्श करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, सरफराज खान, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह पुण्डीर एवं ठाकुर वीरेंद्र सिंह, आदि ने भी विचार रखे। जितेंद्र राणा, मांगेराम कश्यप, भगत सिंह वर्मा, आजम शाह, अमित गगनेजा, चौधरी इरशाद, नक्षत्र पंवार, अंजुम जावेद, रणधीर सिंह, अशोक पोसवाल, सिद्घार्थ जैन, हरीश मलिक, महेश नारंग, चौधरी बख्तावर सिंह, विरेंद्र चौधरी, नीरज ठाकुर, अब्दुल गफूर, मनोज ठाकुर, सुदेश गुर्जर, संतरपाल, प्रवीन राठौर, शकील प्रधान, नवाब गुर्जर, नदीम कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें