रामपुर जिले के सैदनगर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को घर वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बंद कमरे में धुनाई की गई। सुबह आसपास के लोगों ने दोनों में सुलहनामा करवा दिया।
रामुपर जिले के सैदनगर में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से आधी रात चोरी छिपे मिलने पहुंचा तो घरवालों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद उसकी रातभर धुनाई की। सुबह पंचायत ने दोनों का निकाह करा दिया।
विज्ञापन
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ले में पहुंच गया। प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। युवक बीती देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।
इसके बाद घरवालों को आवाज सुनकर उसे बेटी के साथ पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने दोनों को जमकर सुनाया। इसके बाद बेटी को कमरे से बाहर निकालकर युवक को बंद कर दिया। दोनों पक्षों में बहस होने के बाद युवक को बंद कमरे में जमकर पीटा गया।
विज्ञापन
सुबह इस मामले में पंचायत बैठी। इसके बाद उनका आपसी समझौता करा दिया गया। समझौते के अनुसार दोनों का निकाह करा दिया गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि रात भर पिटने वाला युवक सुबह दामाद बन गया।