रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने 42192 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 367397 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले।जीत हासिल करने के बाद घनश्याम सिंह लोधी बोले रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है।
रामपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के प्रत्याशी आसिम रजा को करीब 42192 हजार वोटों से शिकस्त दी है। सपा नेता आजम खां के गढ़ में कमल खिलने से भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 367397 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को विजयी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। जीत हासिल करने के बाद घनश्याम सिंह लोधी बोले रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है। कहा कि विकास के लिए काम करेंगे। जनता ने सेवक चुना है, जनता के लिए काम करूंगा। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने काम किया। बता दें, सपा नेता आजम खां के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रामपुर संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव हुए। इसके लिए 23 जून गुरुवार को मतदान हुआ। जिले में करीब 41.71 फीसद मतदान हुआ। जिले में कुल 1706590 मतदाता हैं, इनमें से 706440 मतदाताओं ने मतदान किया था। रविवार 26 जून को मंडी समिति में मतगणना हुई। दोपहर करीब ढाई बजे मतगणना परिणाम जारी कर दिए गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 367397 वोट मिले और सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी 42192 वोटों से जीत गए।