फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: संभल में दर्दनाक हादसा, गंगा में नहाते समय रिश्ते के मामा-भांजे बहे, दोनों की डूबने से मौत

Sun, 26 Jun 2022 01:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी धीरेंद्र (24), गांव के ही रिश्ते के मामा प्रमोद (26) व चार अन्य दोस्तों के साथ रविवार को गर्मी के कारण राजघाट गंगा गए थे। दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के बबराला के राजघाट गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से युवक बह गया। उसे बचाने गया रिश्ते का मामा भी बह गया। दोनों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला। मामा-भांजे की डूबने से मौत हो गई। दोनों गांव के ही दोस्तों के साथ गर्मी में गंगा में नहाने गए थे। मामा-भांजे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी धीरेंद्र (24), गांव के ही रिश्ते के मामा प्रमोद (26) व चार अन्य दोस्तों के साथ रविवार को गर्मी के कारण राजघाट गंगा गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। धीरेंद्र सबसे आगे की ओर था। 

अचानक गहरे पानी में जाने से धीरेंद्र बह गया। उसे बहते देखकर प्रमोद भी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ गया और उसे बचाने की कोशिश में खुद भी गंगा में बह गया। उनके साथ गंगा में नहा रहे दोस्तों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


गंगा घाट पर तैनात स्थानीय गोताखोरों ने बहते हुए प्रमोद व धीरेंद्र को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाहर आने तक दोनों अचेत अवस्था में पहुंच गए थे। वहां से उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सीओ आलोक सिद्धू, प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर वीरेंद्रपाल पूनिया सीएचसी पहुंच गए तथा परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

प्रमोद की करीब एक साल पहले हुई थी शादी
गंगा में डूबे धीरेंद्र की शादी नहीं हुई है। मृतक प्रमोद दो भाई थे। प्रमोद की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। पति की मौत की सूचना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें