फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: तैनाती के पांच किलोमीटर दायरे में शिक्षक देंगे कक्ष निरीक्षक डयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों को तैनाती से पांच किमी में ही परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे। बोर्ड परीक्षा में नकल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केंद्रों के परीक्षा कक्ष में शिक्षक व कार्मिकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। जुगाड़ करके चयनित विद्यालय में शिक्षक कक्ष निरीक्षक नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 46,859 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड ने पहली बार कक्ष निरीक्षक व कार्मिकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने की तैयारी की है। आम तौर पर परीक्षा केंद्रों के आसपास के शिक्षक मनचाहे विद्यालयों में ड्यूटी करते रहे हैं, कई बार यह भी सामने आया कि शिक्षक भी अवैध गतिविधियों में लिप्त हो जाते थे। इसे रोकने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनमें पहले राजकीय फिर अशासकीय सहायता प्राप्त और सबसे अंत में वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को मौका दिया जाएगा। जिले में तैनात शिक्षकों का ब्योरा बोर्ड ने ऑनलाइन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें