फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। कस्बे की परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर और चोरी किए गए माल को बरामद कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

पटवाई कस्बे की साप्ताहिक बाजार स्थित जमील अख्तर परचून के समान के थोक विक्रेता हैं। शुक्रवार 25 मार्च की रात में उनकी दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ने के बाद उनकी गोदाम में रखे तेल के पीपे समेत नकदी आदि पर हाथ साफ कर लिया था। शनिवार दिन निकलने पर दुकान के ताले टूटे हुए देखकर दुकान स्वामी के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। इसके बाद दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चोरी की घटना के प्रकाश में आए पटवाई निवासी रामकिशोर के घर छापेमारी की। आरोपी रामकिशोर के घर पर 14 तेल के पीपे, 5 केन सरसों के तेल और 1685 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने पटवाई निवासी राजेश सैनी का भी नाम बताया। पुलिस ने दोनों चोरों को घर से गिरफ्तार कर चुराया गया माल भी बरामद किया है। थाना प्रभारी पंकज ने बताया कि दो आरोपी इसी घटना में अभी फरार चल रहे हैं। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें