फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों से मिलेगी मदद तब किशोरों और बालकों का बढ़ेगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में 12 से 14 साल आयु वर्ग का कोरोना से बचाव का टीकाकरण शुरू तो हो गया लेकिन, इसकी रफ्तार काफी सुस्त चल रही है। जिले में 88545 बालक और किशोर के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है, लेकिन अभी तक जिले में 176 बालक/किशोरों को ही इस आयु वर्ग में वैक्सीन की डोज दी जा सकी है। टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए विभाग अब विशेष सत्र आयोजित किए है। इससे पहले केवल जिला अस्पताल में ही आयोजित किया जा रहा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ जाएगी। वहीं, जो भी कोरोना के बचाव का टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। उनमें उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में 16 मार्च से 12 से 14 साल के बालकों और किशोरों को कोरोना के बचाव का टीका की शुरुआत हो गई। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 53 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई। जिसके तहत बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों को पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। इस दौरान बालकों और किशोरों के टीकाकरण के लिए रविवार तक सिर्फ जिला महिला अस्पताल में बनाए गए बूथ पर ही इस आयु वर्ग के पात्रों को टीका लगाया जा रहा था। इससे मात्र 176 बालक और किशोरों को ही टीका लग सका लेकिन, टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सत्रों को बढ़ाया और विशेष सत्रों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें