रामपुर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जेे से चोरी की कार और एक बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही अपनी टीम के साथ ताशका मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एक कार आती दिखाई दी। जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने कार को रोक लिया। इस बीच कार के कागज मांगने पर चालक कागजात नहीं दिखा पाया। इस दौरान पुलिस ने तीनों से पुछताछ की तो कार चोरी की होने की जानकारी मिली। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर एक बाइक और बरामद कर ली। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुरादाबाद के शिरकोई गांव निवासी अर्जुन, कुशलपुरा निवासी मनोज और बदायूं के वहीपुर गांव निवासी शाहिद है। इनके कब्जे से कार, बाइक के साथ तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए है। पूछताछ में बताया गया है कि कार को चंड़ीगढ और बाइक को शामली से चोरी किया था।