फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूली युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवती फंदे पर झूल गई। आननफानन युवती को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सीआरपीएफ गेट निवासी लालता प्रसाद की टेलर की दुकान है। लालता प्रसाद के घर में खुशी का माहौल चल रहा था। दो दिन बाद उसकी भतीजी की बारात आनी है। परिवार के लोग उसी की तैयारी में लगे हुए थे। शुक्रवार को उसकी बेटी मोनिका (25 वर्ष) किसी बात से नाराज होकर फंदे पर झूल गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि युवती फंदे पर झूल गई थी। उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फंदे पर झूलने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें