फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की चेन उड़ाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षिका से सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चेन, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र पुरानी आवास विकास कॉलोनी निवासी रेखा कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं में शिक्षिका हैं। मंगलवार दोपहर को वह स्कूल से घर आ रही थी। इस दौरान आवास विकास मोड़ पर महाराष्ट्र बैंक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अजीतपुर बाईपास के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से एक चेन, तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस तीनों बदमाशों को पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि मंगलवार को महिला के गले से झपट्टा मारकर चे उड़ा ली थी। वह इस तरीके की घटनाएं आसपास में करते हैं और उस सामान को बेचकर रूपए आपस में बांट लेते हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मिलक थाना क्षेत्र के बरा गजेजा गांव निवासी मोहित पांडे, जुनैद और विशेष पांडे हैं। उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें