शाहबाद/रामपुर। रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं। इस मौके पर इमामों ने नमाजियों को रमजान की फजीलत समझाई। इस दौरान देश व कौम की तरक्की के लिए दुआ भी की गई।
रामपुर नगर की जामा मस्जिद में शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने रमजान माह की फजीलत भी बयां की।
वहीं शाहबाद में रमजान माह के तीसरे जुमे को कस्बे समेत ग्रामीण इलाकों में मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं। तीसरे जुमे में मस्जिदों के इमामों ने रमजान मुकद्दस पर तकरीर पेश की। शाहबाद की मोती मस्जिद के इमाम इरशाद ने खुतबे से पूर्व तकरीर पेश की। इमाम इरशाद ने नमाजियों को बताया कि फितरा ईद की नमाज से पूर्व अदा कर दिया जाए। शाहबाद की जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद अब्दुल जब्बार ने जुमे की नमाज और खुतबे से पूर्व आए हुए नमाजियों से रोजा, नमाज, तराबीह, जकात और फितरा पर तकरीर पेश की। पटवाई की मस्जिदों में भी नमाजियों की भीड़ नजर आई।