फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरमा करोबारी के मकान के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने सुरमा कारोबारी के घर के कमरे के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट आई। बाद में पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के गुइया तालाब निवासी अब्दुल मन्नान खां सुरमा कारोबारी हैं। अब्दुल मन्नान परिवार के साथ शुक्रवार रात को एक शादी समारोह में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान शुक्रवार रात को चोर पड़ोसी की छत के सहारे सीढ़ी लगाकर उसके घर के अंदर घुस गया। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमारी को पूरी तरह खंगाल दिया। चोर सोने के आभूषण सहित नकदी समेटकर ले गए। शादी के बाद घर वापस आने पर ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस आ गई। बाद में सुरमा कारोबारी के बेटे दानिश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें