फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज के श्रृंगार को सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हरियाली तीज से पूर्व ही धरा का सौंदर्य निखर उठा है। बुधवार को हरियाली तीज होने के चलते महिलाओं के सजने-संवरने को बाजार भी सज गया। ब्यूटी पॉर्लर में निखरने को महिलाओं की आवाजाही बढ़ी तो पसंद की मेहंदी सजाने को हाथ आगे बढ़ने लगे। हरे रंग के वस्त्रों की भी बाजार में खासी मांग रही। शृंगार की दुकानों पर भी महिलाएं ही नजर आईं। चमकने और दमकने के सामान की खरीदारी को आने वाली महिलाओं की भीड़ से बाजारों में रौनक भी दिखाई दी।
विज्ञापन

हरियाली तीज की रौनक बाजार में पूरे शबाब पर है। शहर के प्रमुख बाजारों में मंगलवार को चारों तरफ खासी चहल पहल दिखी। सास अपनी बहू को लेकर तो ननद भाभी के साथ में तीज की खरीदारी करने निकली। नई नवेली दुल्हन और बिटिया को शादी के बाद ससुराल में सिंधारा भेजने के लिए मम्मी-पापा भी खरीदारी करने बाजार पहुंचे। सखियों ने अपने लिए कपड़े, गहने, हरी-हरी चूड़ियां, बिंदी और शृंगार का सामान खरीदा। वहीं, सिंधार के अलावा घेवर, गुजिया, मिठाई, नमकीन और फल भी खरीदे गए। बुधवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी। शहर के प्रमुख मिस्टन गंज, राज द्वारा, पुराना गंज, बाजार नसरुल्लाह खान, शौकत अली रोड, ज्वाला नगर, गुरुद्वारा रोड, रेलवे स्टेशन रोड के सभी बाजारों में खासी रौनक रही। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। कपड़े, गहने, चप्पलों के शोरूमों के साथ मेहंदी डिजाइनर और ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ रही।
मैचिंग के सूट, साड़ियां बन रहीं पसंद
हरियाली तीज पर महिलाओं और युवतियों ने हरे रंग के सूट, साड़ी, गाउन व कपड़े खरीदे। कपड़ों के अलावा एसेसरीज व ज्वैलरी में भी महिलाओं ने मैचिंग का विशेष ख्याल रखा। साड़ियों में पेपर सिल्क, कोसा सिल्क, कांजीवरम, ग्लॉस कॉटन, शिफॉन की साड़ियों की विशेष मांग है। हलके वजन की साड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। साड़ियों के साथ ही चूड़ी, बिंदी, कंगन, ज्वैलरी को लेकर भी महिलाएं खरीदारी करने बाजार पहुंची। सावन की घटा के साथ महिलाओं में हरियाली तीज की छटा भी छा गई है। शहर हो या देहात, महिलाएं उत्सव मना रही हैं। बुधवार को मनाई जाने वाली हरियाली तीज के लिए महिलाएं हरी चूड़ियों के साथ हरे रंग के परिधान तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

20 रुपये से लेकर 500 रुपये में मेहंदी
हरियाली तीज पर हाथों में मेहंदी रचाने का विशेष महत्व है। मिस्टन गंज, बाजार नसरुल्लाह खान, गुरुद्वारा रोड, ज्वाला नगर आदि में मार्केट में महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंची। मेहंदी डिजाइनर्स ने भी 100 रुपये से लेकर 500 रुपये एक हाथ में मेहंदी लगाने के ले रहे हैं। वहीं हाथों-पैरों में मेहंदी लगाने के लिए 2500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ब्यूटी पार्लर में भी अरेबिक, फुल हैंड, टैटू, हॉफ हैंड के अलावा हॉफ एंड हॉफ मेहंदी के डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
कोरोना ने छीन ली रंगत
कोरोना संक्रमण ने इस साल हर पर्व और त्योहार की रंगत छीन ली है। कई माह से चल रहे संकट के बाद अब हरियाली त्योहार मनाने को महिलाओं में उत्साह दिखा। वैसे, कई दिन से बाजार आ रहीं महिलाएं खरीदारी को जुटी थी। अब मंगलवार को भीड़ कुछ ज्यादा ही नजर आई। महिलाओं ने चूड़ियों के अलावा सौंदर्य की दुकानों पर खरीदारों को उत्साह दिखाया। हरे रंग की चूड़ियों की खासी मांग रही। ज्वैलर्स की दुकानों पर भी सुहाग का सामान खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें