फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन बेटियों को शिक्षित कर समाज को विकसित करें : मुस्तफा हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैदनगर क्षेत्र के ग्राम साराबा में ’दि गर्ल आइकॉन प्रोग्राम’ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुस्तफा हुसैन ने कहा कि बहन बेटियों को शिक्षित कर समाज को विकसित करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हम सब की भी जिम्मेदारी है कि बहन बेटियों को शिक्षा जरूर दिलाएं। बेटियों को शिक्षित किए बिना समाज का विकास नहीं हो सकता। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे हमारा जीवन सशक्त बनेगा। हम अपने पांव पर खड़े हो सकेंगे, अपनी आवाज उठा सकेंगे और अपने जीवन के फैसले खुद ले सकेंगे। इस मौके पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और अंत में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजिका अक्सा बी, समाजसेवी समीर रजा खां, शबाना बी, सिदरा, खुशी, मुस्कान, सानिया, मीनाक्षी, महबूब अली, अकरम अली, महमूद मियां, इकबाल पंच आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इश्तियाक अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें