फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। बाइक से घर आ रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस से युवक के परिजनों और ग्रामीणों की काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में ट्रैक्टर ट्रॉली के पकड़े जाने पर परिजन और ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पीपलीनायक निवासी निरंजन सिंह (25) पुत्र जयप्रकाश सिंह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से किसी काम से पास के ग्राम महमूदपुर गए थे। वहां से घर वापस लौटते समय जनता इंटर कालेज पीपलीनायक के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर टांडा कोतवाल गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही लेकिन ग्रामीण और परिजन पहले ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने की बात पर अड़ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी देर तक तकरार हुई बाद में पीपलीनायक से आगे ग्राम खानपुर के पास चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर भाग जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले ली। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों द्वारा टांडा कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है ।
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी निरंजन की शादी
सड़क हादसे का शिकार हुए पीपलीनायक निवासी निरंजन सिंह दो भाइयों में छोटे थे। अप्रैल माह में क्षेत्र के ग्राम फत्तावाला निवासी मगन सिंह की पुत्री पूनम से उसकी शादी हुई थी। अचानक हादसे में मौत होने से पत्नी पूनम सहित परिजनों का बुरा हाल है । निरंजन सिंह की मौत के बाद हर कोई पत्नी पूनम के भविष्य को लेकर चिंतित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें