फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकला, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के अंगूरी बाग निवासी सरदार नवी ने अपनी बेटी जाकरा आफरीन की शादी दो साल पहले मुरादाबाद के बरवलान निवासी दानिश के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। शादी के बाद कुछ दिन तक दोनों का जीवन-ठीक चला, लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करते थे। इस बीच विवाहिता के एक बेटा हो गया। इसके बाद विवाहिता के पिता ने एक लाख रुपये दे दिए लेकिन, ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नही आए और चार माह पहले उसके मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह मायके पहुंची विवाहिता ने घटना की जानकारी गंज पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता लकराकर विवाहिता को ससुराल भेज दिया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद फिर ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। इस दौरान 27 सितंबर को विवाहिता का पति अपने रिश्तेदार के साथ उसके घर आ गया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर महिला को तीन तलाक दे दिया। बाद में विवाहिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में गंज थाना पुलिस ने दानिश, फिरोजा बेगम, मेहनाज ,सोनू, तन्नू और चांद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें