फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया हुनर हाट की तैयारियों का जायजा, ईओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 16 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहे हुनर हाट कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में नुमाइश ग्राउंड परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने नुमाइश ग्राउंड परिसर का भ्रमण करके कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

हुनर हाट कार्यक्रम भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 16 से 25 अक्तूबर तक आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के आवागमन के दौरान पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जरूरी जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जरूरी तैयारियों के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वह पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मंच परिसर में पुताई कार्य और हुनर हाट परिसर में स्थित शौचालयों में दुरुस्तीकरण का कार्य न कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर को फटकार लगाई तथा कहा कि भारत सरकार के बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका की जेई को सख्त निर्देश दिए कि वे स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर कार्यों को गति प्रदान कराएं। उन्होंने हुनर हाट में जनपद के उत्पादों के साथ साथ अन्य विभिन्न प्रदेशों के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न आकर्षक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें