फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: गायक बनने मुंबई पहुंची छात्रा, परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया बरामद

Mon, 02 May 2022 09:57 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

थाना प्रभारी का कहना है कि युवती ने पुलिस को बताया कि उसे गाना गाने का शौक है। वह मुंबई में जाकर फिल्मी दुनिया में गायक के रूप में काम करना चाहती थी। मगर, परिवार के लोग उसके इस शौक से खुश नहीं थे। इसलिए वह परिजनों को बिना बताए ही मुंबई चली गई थी। पुलिस युवती को लेकर वापस लौट रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में केमरी पुलिस ने घर से बैंक में रुपये जमा करने के दौरान गायब हुई एक छात्रा को मुंबई से बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा को गाना गाने का शौक है। वह गायक बनने के लिए मुंबई चली गई थी।

विज्ञापन


केमरी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार 26 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा था कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री अपने घर से 45000 रुपये जमा करने के लिए केमरी की एक बैंक में गई थी। उसका कहना था कि बेटी बैंक नहीं पहुंची और वह अचानक कहीं गायब हो गई है। 

पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तहकीकात शुरू कर दी गई। तहकीकात के दौरान युवती के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। दरोगा अरविंद कुमार भट्ट के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची और युवती को सुरक्षित तरीके से सोमवार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें