फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से डीएमए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से दयावती मोदी अकादमी (डीएमए) के छात्र की मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को हुई, तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। परिजन मृतक का शव लेकर घर आ गए। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की शाहबाद गेट स्थित हाइडिल कालोनी का है। कालोनी निवासी ममता बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें कृष प्रकाश वाल्मीकि (18) डीएमए में ग्यारहवीं में पढ़ता था। वह शनिवार को अपने भाई शानू के साथ अजीतपुर गया था। उसने भाई को बताया कि उसे कमजोरी और हल्का बुखार महसूस हो रहा है, जिसके बाद उसके भाई ने उसे अजीतपुर के ही एक मेडिकल संचालक स्टोर को दिखा दिया। परिजनों की माने तो मेडिकल स्टोर संचालक ने कृष को इंजेक्शन लगा दिया। इसके पांच मिनट बाद ही उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। चंद मिनट में ही कृष ने दम तोड़ दिया। जैसी ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई, तो परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद परिजन मृतक के शव को घर ले आए। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, दोनों पक्षों में कार्रवाई को लेकर वार्ता जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें