फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय के 15वें स्थापना दिवस की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत के जरिए समारोह में समां बांध दिया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर सुल्तान मोहम्मद खां रहे। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद सलमान एवं मोहम्मद सूफयान ने तिलावत-ए-कुरआन से की। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी अकबर मसूद ने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सुबूही निगार ने हम्द तथा अफरोज जहां ने नात पेश कर समां बांध दिया। तंजीला जावेद ने अंग्रेजी में भाषण तथा मोहम्मद सलमान ने उर्दू में कविता पाठ किया। इस अवसर पर डॉ. अब्दुल बहाव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. गुलरेज निजामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें