फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता की हत्या के मामले में पीओ के अवकाश पर होने के कारण टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर के निकट शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में सोमवार को एडीजे पंचम कोर्ट में तारीख थी। जिसमें पीओ के अवकाश पर होने और गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 14 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की 20 मई 2020 को उनके घर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब रात में अनुराग शर्मा अपने घर के पास टहल रहे थे। शिवसेना नेता की हत्या के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में विवेचना के दौरान चार आरोपियों के नाम सामने आने पर शामिल किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में छत्रपाल यादव, पवन यादव, हिमांशु उर्फ बाबू और राजकिशोर उर्फ धूरिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में अनुराग शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा समेत 27 गवाह बनाए हैं। सोमवार को इस मामले की एडीजे पंचम कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने और गवाह के न आने के कारण इस मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 14 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें