रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने, यूजी के रिअपीयर के परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित करने, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार करने, छात्र संघ चुनाव को बहाल करने, महाविद्यालय में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और रामपुर महाविद्यालय के कॉमर्स ब्लॉक में बने हॉल को स्टडी रूम या लाइब्रेरी में परिवर्तित करने की मांग की।
विद्यार्थी परिषद का कहना है कि यदि इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।