फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगानी शादी में लड़का हुआ दीवाना: घर के सामने गुजर रही बरात में डांस करने गए युवक को लोगों ने खदेड़ा, फिर लट्ठ लेकर पहुंची मां

Sat, 09 Jul 2022 06:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटवाई(रामपुर)

सार

पटवाई के सूरजपुर गांव में बरात आई थी। रात में गांव में बरात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त के दौरान बरात एक ग्रामीण के घर के सामने पहुंची तो उनका बेटा भी बरात में जाकर डांस करने लगा। जिस पर डांस कर रहे बारातियों ने उसका विरोध करते हुए उसे वहां से हटा दिया। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को आई बरात में जमकर हंगामा हुआ। गांव में बरात चढ़त के दौरान एक युवक के घर के सामने से बरात गुजरी तो वह खुद को रोक नहीं पाया और वह भी बरातियों के बीच में जाकर डांस करने लगा। यह देख बरात में शामिल कुछ लोग नाराज हो गए, उन्होंने इस पर एतराज जताते हुए युवक को वहां से हटा दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक की मां ने बरात में डांस कर रहे एक युवक के सिर में डंडा मार दिया। जिससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार को इलाके के सूरजपुर में बिसरी से बरात आई थी। रात में गांव में बरात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त के दौरान बरात एक ग्रामीण के घर के सामने पहुंची तो उनका बेटा भी बरात में जाकर डांस करने लगा। जिस पर डांस कर रहे बारातियों ने उसका विरोध करते हुए उसे वहां से हटा दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक की मां ने बरात में डांस कर रहे एक युवक के सिर में डंडा मार दिया।
विज्ञापन

महिला द्वारा डांस कर रहे युवक को डंडा मारने के बाद बरात का माहौल बिगड़ गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जमकर हंगामा हुआ। मामला बिगड़ने के बाद किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा कर मामले का समझौता करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें