फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब में अब प्रतिदिन होंगी 50 जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में बनाई गई बीएसएल टू प्रयोगशाला में कोविड-19 की आरटीपीसीआर लैब में अब प्रतिदिन 50 जांचें होंगी। जबकि, अब तक 20 जांचें होती थीं। इस दौरान अब तक लैब में 160 जांचें हो चुकी हैं। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में इसको लेकर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। जिले में ऑक्सीजन से लेकर बेड तक की किल्लत न हो, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। साथ ही तीसरी लहर में सबसे अधिक जोखिम बच्चों पर होने की आशंका को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर ही सरकार की मंशा के अनुरूप जिला चिकित्सालय में बीएसएल-टू लैब बनाई गई है, ताकि समय से संक्रमण का पता चलने पर उसके फैलाव को रोका जा सके। लैब संचालन के लिए दो नान मेडिकल साइंटिस्ट, तीन लैब टेक्नीशियन एवं एक डाटा इंट्री ऑपरेटर की तैनाती की गई थी। जिसका 21 नवंबर को सीएमओ ने फीता काटकर उद्घाटन किया था, लेकिन दस दिन तक जांच शुरु नहीं हो पाई थी। टीम की ट्रेनिंग के बाद प्रयोगशाला में दो दिसंबर को जांच शुरूहो गई थी। आरटीपीसीआर लैब में प्रतिदिन 20 जांचें हुईं। अब तक लैब में 160 जांचें हो चुकी हैं। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही हैं। अब गुरुवार से बीएसएल टू प्रयोगशाला में प्रतिदिन 50 सैंपल लगाए जाएंगे। मेडिकल साइंटिस्ट शिवानी सक्सेना ने बताया कि बुधवार से आरटीपीसीआर जांच के 50 सैंपल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें