फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत सैफनी के गांव से ढाई लाख रुपए की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (शाहबाद)। चोरों द्वारा ताले तोड़कर नगदी समेत ढाई लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। सुबह उठने पर समान बिखरा हुआ देखकर और ताले टूटे हुए देखने के बाद परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दे दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंद्रपुर कलां गांव निवासी हेम सिंह उर्फ बबलू ने सैफनी थाने पहुंचकर तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि सात दिसंबर की रात को करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ अपने मकान व दुकान के ऊपर बने हुए कमरे में सो रहा था। आठ दिसंबर की सुबह तड़के पांच बजे उठने पर दुकान, मेन गेट और कमरे का ताले टूटे देखकर हैरान हो गए। तहरीर में पीड़ित द्वारा कहा गया है कि दुकान में महंगी व कीमती समान व पत्नी की ज्वैलरी पर अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ कर दिया गया है। ज्वैलरी में एक सोने की कुंठी, तीन जोड़ी पैरों की पाजेब, दो जोड़ी सोने के कुंडल, बेटी की पैरों की चेन, छोटी बेटे के गले का सोने का ओम का लॉकेट, सबसे छोटी बेटी की चांदी की हसली और खंडवा, पैरों की चेन समेत चोरी कर ली। करीब 61 हजार रुपए की नगदी चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें