फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली में रोडवेज एसी बस ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
रामपुर में देर रात पनवड़िया ओवरब्रिज की दीवार पर चढ़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। पनवड़िया पर बरेली की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से रोडवेज की एसी बस घुस गई। इस दौरान रोडवेज एसी बस के पीछे चल रही एक अन्य रोडवेज बस भी टकरा र्गई हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक की मौत हो गई जबकि, पांच लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर सवारियों को अन्य रोडवेज बस से रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात को बरेली जिले के शीशगढ़ निवासी सगीर अहमद (32) ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर अपने साथी शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बुच्ची गोटिया गांव निवासी हरेंद्र के साथ रामपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में पनवड़िया पुल पर एक रोडवेज एसी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारकर घुस गई। इस दौरान एसी बस के पीछे चल रही एक अन्य रोडवेज की बस टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में घटना की सूचना राहगीर ने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बुच्ची गोटिया गांव निवासी हरेंद्र, बरेली के थाना किला निवासी मोबिन, उड़ीसा के थाना एंडकोहली के भूहालो कुडु पटानी गांव निवासी गगन कुमार साधु, गंगा राम और विजय चोटिल हो गए। पुलिस ने चोटिल लोगों को जिला अस्पताल भेजा है। इस बीच काफी लंबा जाम लग गया। बाद में तीनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। यात्रियों को अन्य बसों से भेजा गया है।

रामपुर में देर रात पनवड़िया ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें