फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ दर्ज पांच मुकदमों में रिहाई परवाने सीतापुर जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद और हाल ही में विधायक निर्वाचित हुए आजम खां की अजीमनगर और मिलक कोतवाली में दर्ज पांच मुकदमों में जमानत मंजूर होने पर सोमवार की शाम रिहाई के परवाने विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल प्रशासन को भेजे गए हैं। हालांकि अभी एक मामले में जमानत होने तक वह जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ रामपुर में अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, धमकाने, चोरी, जमीन कब्जाने आदि आरोपों में 87 मुकदमे दर्ज किए गए थे। ये मामले अलग-अलग कोर्ट में चल रहे हैं, जिनमें अब सिर्फ एक मामले में उनकी जमानत मंजूर होना रह गई है, बाकी सभी मामलों में उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है। उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जमानत पर बाहर आ चुके हैं।
आजम खां के खिलाफ साल 2019 में अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन कब्जाने और मिलक में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। पूर्व में उनके अधिवक्ता की ओर से जमानती दाखिल किए गए थे, जिनके सत्यापन के बाद सोमवार की शाम को कोर्ट ने पांच मामलों में आजम खां की रिहाई के परवाने विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें