फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: फिरौती के लिए मासूम का अपहरण कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 01:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

शकाब हुसैन ने बताया कि उनके बेटे को घर के बाहर से पड़ोसी ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसने फोन कर 50 हजार रुपये फिरौती के मांगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो आरोपी ने मासूम की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
मृतक अफ्फान अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पचास हजार रुपये की फिरौती न देने पर पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने साढ़े तीन साल के मासूम का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने शहजादनगर थाना क्षेत्र नगलीभगवंत गांव के पास एक भट्ठे से शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


शहजाद नगर थाना क्षेत्र के बराखास गांव निवासी शकाब हुसैन कारचोब कारोबारी है। रविवार को शकाब हुसैन सिमरिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान पत्नी और तीन बच्चे घर पर मौजूद थे। उसका करीब साड़े तीन साल का बेटा अफ्फान अली घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इस बीच पास में ही रहने वाला युवक रिजवान उसके घर आया और घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अपने साथ ले गया। उसकी पत्नी ने उसे ले जाते हुए देख लिया, जिसकी सूचना पत्नी ने शकाब हुसैन को दी।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर शकाब हुसैन घर पहुंच गया। इस दौरान उसने बेटे को आसपास तलाश किया। लेकिन, कहीं नहीं मिला। आरोप है कि करीब साढ़े चार बजे उसके मोबाइल पर रिजवान ने फोन किया और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने लगा। फिरौती न देने पर मासूम की हत्या करने की धमकी दे दी। इसके बाद मासूम को तलाश करते हुए शकाब हुसैन भोट थाना क्षेत्र में रिजवान के एक रिश्तेदार के घर पहुंच गया। वहां पर रिजवान मौजूद था।

पूछताछ में कबूल किया अपराध

रिजवान से पूछताछ करने पर वो कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो रिजवान ने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस रिजवान को लेकर नगरी भगवंत गांव के पास एक भट्ठे पर पहुंच गई। वहां पर पुलिस ने मिट्टी में दबा मासूम का शव बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने फिरौती के लिए मासूम का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें