फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस चालक ने बाइक में मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

Fri, 01 Apr 2022 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

बेटी को दवा दिलवाने जा रहे किसान की बाइक को रोडवेज बस चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भांजे की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी को दवा दिलवाने रामपुर जा रहे किसान की बाइक को रोडवेज बस चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक चालक और बाइक सवार उसकी बेटी व भांजा सड़क पर गिर गए। इस दौरान किसान रोडवेज बस के अगले पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके भांजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसकी बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


सैफनी थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव निवासी सालिम (58) अपनी बेटी शाइस्ता (20) को दवा दिलाने के लिए शुक्रवार की दिन में करीब 11 बजे रामपुर जा रहे थे। रामपुर जाने से पहले उन्होंने किशनपुर गांव निवासी अपने भांजे फिरासत (24) को भी साथ में ले लिया। एक बाइक पर सवार होकर तीनों रामपुर जा रहे थे। रास्ते में रामगंगा के पुल के निकट बाइक सवारों को रामपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक चला रहे किसान सालिम बस के अगले पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि शाइस्ता और फिरासत गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शाहबाद सीएचसी में लाया गया।

चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद हालत को बेहद गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान फिरासत की भी मौत हो गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उधर मौका पाकर रोडवेज बस चालक फरार हो गया और सवारियां भी उतर कर इधर-उधर जाने लगीं। बाद में रोडवेज की सवारियां भी निजी वाहनों और अन्य संसाधनों से शाहबाद पहुंच गईं। उधर घटना की सूचना परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पाकर रोते बिलखते हुए परिजन शाहबाद पहुंचे।
विज्ञापन

 

शाम को फिरासत की होनी थी मंगनी, सुबह हादसे में हो गई मौत
सैफनी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी फिरासत की भी सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को रामपुर से वापस आने के बाद फिरासत के परिजनों को जनपद मुरादाबाद के मोहम्मदपुर पस्तौर गांव में उसकी  शादी तय करने के लिए जाना था। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। तैयारियों के बीच अचानक मौत की खबर से परिवार में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। शुक्रवार शाम को मंगनी के बजाय शव के पहुंचने पर कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन

शाइस्ता की शादी की तैयारी में जुटे थे सालिम
रामगंगा पुल पर हुए सड़क हादसें में मृतक सालिम की बेटी शाइस्ता की ईद के बाद शादी होनी थी। जिसकी तैयारियों में पिता जुटे हुए थे। बेटी का कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिस कारण रामपुर एक निजी चिकित्सक से दवा लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।

दो परिवारों में शव पहुंचने पर मचा कोहराम
रामगंगा पुल पर सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत के बाद जब शव घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे से दोनो गांवो में मातम से छाया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें