सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज दो मामलों में उनके अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में प्रति आपत्ति दाखिल की गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।
साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों पर ये आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि आजम खां के इशारे पर उनके साथ मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।