फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्तार के दस्तरख्वान पर सजेंगे अरबी मेवे और फल

Wed, 01 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
माह-ए-रमजान के लिए सूतफेनी और सिवइयां तैयार करता कारीगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
माह-ए-रमजान में अरब देशों के फल से दस्तरखान सजेंगे। थाईलैंड की इमली रोजेदारों के मुंह का जायका बदलेगी। अरब के प्रसिद्ध अजवा खजूर के साथ अरब देशों की खजूर की विभिन्न वैरायटी दस्तरख्वान तक पहुंचेगी।

पाकिस्तान का ‘सरदा’ और अरब का ‘गरमा’ भी रोजदारों के लिए शहर में मुहैया होगा। रोजदारों की खिदमत में बेहतरीन से बेहतरीन गिजा (भोजन) और विदेशी फल पेश करने के लिए फल विक्रेताओं ने देश की बड़ी मंडियों का रुख कर लिया है। 
विज्ञापन


बेहतरीन गिजा और खजूर से इफ्तार करना सुन्नत है। हर रोजेदार की कोशिश रहती है कि इफ्तार का दस्तरख्वान हर नेमत से सजा हो। लिहाजा दुकानदारों ने भी रोजदारों की ख्वाहिश का ख्याल रखा है। कई किस्म की खजूर और फल रोजेदारों की खिदमत में पेश करने के लिए फल विक्रेताओं ने बड़ी-बड़ी मंडियों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन


फल विक्रेता बाबू मियां, नसीम मियां, नवाबजान, शावेज ने बताया कि अरब, ईरान और इराक की मदीना मीरा, कलमी, डेट क्राउंन, सफाफी, कीनिया, मरयमी, अल सफीर और हलीफा खजूर भी मंगवाई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें