फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान का छज्जा गिरा, एक की मौत

Wed, 01 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सैदनगर में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने पर पड़ा मलबा।
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंगलवार की दोपहर अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव पसियापुरा में एक कच्चे मकान का छज्जा भरभराकर ढह गया। छज्जे के नीचे मौजूद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार बच्चे घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।

पसियापुरा गांव निवासी रईस दूल्हा का काफी पुराना मकान है। मंगलवार दोपहर को छज्जे की मरम्मत का काम चल रहा था। तीन बच्चे कासिम, उवैश और बुुशरा छज्जे के नीचे खेल रहेे थे। मेहरबान (15) और रिजवान (22) भी वहीं पर  खड़ा था।  दोपहर करीब 12 बजे अचानक छज्जा गिर गया। पांचाें मलबे में दब गए। इस हादसे से गांव में चीख पुकार मची गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीण भी दौड़ते हुए मौके पर पहुुंच गए। लोगों ने तत्काल मलबे में दबे पांचों को निकाला और उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने  रिजवान की नब्ज देखकर मृत घोषित कर दिया। घायल तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक  उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, रिजवान के परिवार के लोग बगैर पोस्टमार्टम कराये शव को घर ले गए। सूचना पर तहसीलदार स्वार राजेंद्र कुमार एवं अजीमनगर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, रिजवान का गांव में शव पहुंचा तो परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी गमगीन थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें