फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम सेतु धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राम रहीम सेतु धंस गया है। वाहन फंसने की वजह से हुआ छोटा सा गड्ढा अब और बड़ा हो गया है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश ने पुल पर हादसे का डर बढ़ा दिया है। लेकिन, अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि, अब नगर पालिका की ओर से लोक निर्माण विभाग को पुल के धंसने की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

राम रहीम सेतु की वजह से ही ज्वालानगर बाकी शहर से जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों राम रहीम सेतु पर एक वाहन फंस गया था। इसकी वजह से ज्वालानगर की ओर से पुल पर चढ़ते ही छोटा का गड्ढा हो गया था। किन्तु, रविवार से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से छोटा सा गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। हालत यह है कि सेतु का काफी बड़ा हिस्सा गड्ढे में तब्दील हो गया है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। हालांकि, बाद में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दी। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पुल की मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि उन्हें पुल में हुए गड्ढे की जानकारी मिल गई है। आगामी एक दो दिन में गड्ढा ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें