भोट। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 157वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग की।
नेशनल हाईवे स्थित कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 157वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि दस माह से भी अधिक समय से देश का किसान तीनों कृषि बिलों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है। सरकार या किसी भी मंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी नहीं दी जा रही है। सरकार द्वारा अपने मित्र व औद्योगिक घरानों के लाभ के लिए ही कृषि कानून बनाए गए हैं। किसान भी हार मानने वाले नहीं है और जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान बाढ़ से खराब हुई फसल का मुआवजा और रवि की फसल की बुवाई से पूर्व नहरों की सफाई कराए जाने की भी मांग की। धरने में तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, छिद्दा अली, साबिर अली, तौकीर अहमद, शाकिर अली, फैजान अली, अब्दुल मुस्तफा, जुल्फिकार हुसैन, फहीम, चंद्रसेन, देवीदास, जरीब आदि मौजूद रहे।