फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सरकार के प्रतिनिधियों को न करने दिया जाए प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना 100 वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने किसी भी समस्या का हल न निकलने पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि सरकार के किसी भी प्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों कृषि कानून को वापस करने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता कोयला टोल प्लाजा पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन का 100 वां दिन था। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद भी कार्यकर्ताओं के संग धरने पर बैठे। गुस्साए किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार को चेताया कि उनके किसी भी प्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि वह इस बात पर नजर रखें कि केंद्र और प्रदेश सरकार का अगर कोई भी विधायक या मंत्री उनके गांव में आता है, तो उसका जमकर विरोध करें। उन्होंने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर होने वाली पंचायत को भी सफल बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महापंचायत की सारी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। रणनीति के तहत किसानों का भी पहुंचना शुरू हो गया है। किसानों समूह के रूप में के रूप में किसानों को मुजफ्फरनगर भेजने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मोहम्मद तालिब, जागीर सिंह, सिद्धा नेता, नईम प्रधान, काका वाजिदपुर, होरीलाल, विरेंद्र सिंह यादव, सुखविंदर सिंह ,रिजवान अहमद, दिलबाग सिंह, जुनैद पाशा, मोहम्मद मुस्तफा, होम सिंह, ठाकुर अजीत सिंह, सुंदर सिंह, विचित्र सिंह, अनीस अहमद, डॉ. नूर हसन, आमिर अहमद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें