फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष के पुतले फूंके

Sun, 06 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने के विरोध में शहर में कई स्थानों पर हिन्दू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुतले फूंके गए। कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। शहर के पीला तालाब के लोग वासिफ खां और इरफान रजा खां की अगुवाई में पहाड़ी गेट नैनीताल रोड पहुंचे।
विज्ञापन



हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। उनका पुतला फूंका। संगठन पर पाबंदी लगाने की भी मांग की। पुतला फूंकने वालों में बाबू खां, अय्यूब खां, बाबर खां, राहिल खां, रिजवान, सैफ शामिल थे। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन के कार्यकर्ता बिलासपुर गेट पर एकत्र हुए।


उन्होंने कमलेश तिवारी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष सैयद फारूख मियां, तारिक खां, ताबिश गफूर, डा. मुख्तार, मौलाना शाकिर, हाफिज रेहान, उमर खां, महफूज खां, नाजिम खां, शहाब खां शामिल थे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष आसिम खां ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मजम्मत की। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोआर्डिनेटर फैसल खां लाला ने कहा कि भाजपा और सपा मिलकर मुजफ्फरनगर जैसी घटना दोहराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें