फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के आरोप में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर(रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में हुई कहासुनी के बाद किसान को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर हत्या कर देने के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में 19 मार्च को एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चूकी है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के नौरंगपुर गांव निवासी चुन्नीलाल (45) पेशे से किसान थे। बुधवार की देर रात चुन्नीलाल गांव में घूमने के लिए निकले थे। आरोप था कि वापस घर आते समय रास्ते में बुद्धसेन ने अपने दो साथियों के साथ उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। शोर-शराबा होने पर परिजन भी मौके पर आ गए। इस दौरान चुन्नीलाल को खून से लथपथ देख परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजन गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में बुद्धसेन, शीशपाल, और रामवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने इस मामले के एक और आरोपी शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 19 मार्च को बुद्धसेन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें