फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद-आंवला रोड पर पिकअप सवार दो पशु तस्करों की मंगलवार की तड़के तीन बजे पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचने के लिए पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बचाव के लिए पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस ने एक बदमाश को भागते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो गोवंशीय पशु, दो तमंचे, कारतूस, वध करने के उपकरण और एक पिकअप बरामद की है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे शाहबाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप में दो गोवंशीय पशु भरे हुए हैं और उसमें तस्कर भी सवार हैं, जिसका पीछा एसओजी रामपुर द्वारा किया जा रहा है। सूचना पर थाना शाहबाद कोतवाल संजय तोमर अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान आंवला की ओर से रामपुर चौराहा की ओर एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने पिकअप को रोकने का इशारा किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद एक पशु तस्कर जमीन पर गिर गया जबकि, पुुलिस ने भाग रहे दूसरे तस्कर को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने घायल तस्कर नावेद निवासी ग्राम टोडीपुरा थाना टांडा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जबकि, दूसरे तस्कर मुरसलीन निवासी टोडीपुरा थाना टांडा को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से दो गोवंशीय पशु, एक पिकअप गाड़ी और वध करने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें