सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक और नायब तहसीलदार ने नगर के एक नर्सिंगहोम पर छापा मारा। अभिलेखों की जांच पड़ताल में कोई अनियमितता नहीं मिलने पर अधिकारी लौट गए।
नगर के बिलासपुर मार्ग स्थित नर्सिंगहोम में अनियमितताएं की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार शरद कुमार गुप्ता और सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदुकांत वर्मा को सौंपी गई। मंगलवार को अधिकारी नगर के बिलासपुर मार्ग स्थित एनसीआर हेल्थ केयर सेंटर पहुंच गए। टीम ने नर्सिंगहोम के संचालन से संबंधित अभिलेख तलब किए. जिन्हें संचालकों ने दिखा दिया। टीम अभिलेखों की जांच पड़ताल कर लौट गई। डॉ. इंदुकांत वर्मा ने बताया कि नर्सिंगहोम में कोई अनियमितताएं नहीं मिली। जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।