फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी के आईपीओ के विरोध में उतरे बीमा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा कर्मचारी संघ ने एलआईसी के आईपीओ का विरोध किया है। मंगलवार दोपहर हुई गोष्ठी में कर्मचारियों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और कहा कि एलआईसी के पास नकदी की कोई कमी नहीं है। सरकार एलआईसी का निजीकरण करना चाहती है।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित कार्यालय में हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार एलआईसी को लेकर जिस तरह का प्रचार कर रही है, उस तरह की कोई समस्या एलआईसी में नहीं है। एलआईसी का व्यवसाय पूरी तरह से पारदर्शी है। एलआईसी आंतरिक व बाह्य दोनों प्रकार से वार्षिक अंकेक्षण कराती है। यहां तक कि एलआईसी की वार्षिक रिपोर्ट संसद के पटल पर प्रस्तुत की जाती है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अखिल भारतीय कर्मचारी संगठन ने एलआईसी की परिसंपत्तियों का कम मूल्यांकन करने का आरोप लगाया है। एलआईसी की परिसंपत्तियां लगभग 35 लाख करोड़ रुपये की हैं, जबकि सरकार द्वारा मूल्यांकन 15 लाख करोड़ का किया जा रहा है। उन्होंने आईपीओ के विरोध में छह मार्च को एक दिवसीय हड़ताल करने का एलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले तीन मार्च को एलआईसी दफ्तर के बाहर मीटिंग होगी। पांच मार्च को धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर हरि सिंह सागर, भगवानदास, शुभम वर्मा, विजय श्रीवास्तव, राकेश यादव, पूरन चंद्र, श्रीकांत झा, नरेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें