रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने किया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांत, नियम, उदे्श्यों की जानकारी दी। उन्होंने शिविर में प्रतिभाग कर रहीं स्वयं सेविकाओं को समाज सेवा की शपथ दिलाई।
शनिवार को आयोजित हुए शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. रजिया परवीन व डॉ. शत्रुजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अनुसशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सीखाती है। साथ ही कार्यों को निष्ठापूर्वक करने के लिए प्रेरित करती है। इससे छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। स्वयं सेविकाओं शबीना, आहिला नूर, इकरा, शालू, सुरभि, गुंजन, खुशी, पूजा, सुनीता, गांधारी, कंचन, ज्योति तथा तय्याबा ने भी एनएसएस के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में डॉ. निशात बानो, डॉ. सुनीता, डॉ.अंकिता, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. प्रीति बाला शर्मा, डॉ. रीतेश, डॉ. योगेश चन्द्र, डॉ.सबीहा परवीन, डॉ.जया कुमारी, डॉ. कासिम ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मुझको नहीं तुझकों पर विश्वास करती है। शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के द्वारा जन जागरूकता फैलाने में मदद करती है। इस मौके पर विचार गोष्ठी में भी सभी स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। श्रमदान व स्वच्छता अभियान के जरिये महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई करायी गयी। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. शत्रुजीत सिंह एवं डॉ. रजिया परवीन ने सभी का आभार व्यक्त जताया।