रामपुर। सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड होने के मामले में शनिवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह कोर्ट पहुंचे, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली तारीख 15 मार्च तय की है।
वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो-दो पैनकार्ड रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों ही आरोपी हैं। दोनों की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। शनिवार को इस मामले में गवाही होनी थी, जिसके लिए गवाह कोर्ट पहुंच गए लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली तारीख 15 मार्च तय की है।