शहजादनगर थाने के फालोअर की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने दो दिन बाद नहर के किनारे से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के दोनों हाथ बंधे और गले में रस्सी बंधी थी। घर वालों ने फालोवर के किसी की रंजिश से इनकार किया है। इसलिए हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस भी खामोश है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के जादोंपुर निवासी स्व. हीरालाल का बेटा डालचंद (30) शहजादनगर थाने का फालोअर था। वह काफी समय से परिवार वालों के साथ पुलिस लाइन में रह रहा था। कुछ समय पहले ही उसकी तैनाती थाने में की गई थी। डालचंद रविवार की रात खाना बनाने के बाद वह बाइक से घर जाने को कहकर थाने से निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। आधी रात के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पहले थाने फोन किया और फिर रिश्तेदारियों में तलाशा। दो दिन बाद भी डालचंद का पता नहीं चला। बाद में परिवार के लोगों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सोमवार की शाम पुलिस को उसकी बाइक मेघानगला के जंगल में खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को थाने ले आई और फिर उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीण दुगनपुर गांव स्थिति तकिया के नहर से गुजर से गुजर रहे थे उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। इस बीच एक ग्रामीण ने शव पड़े होने की सूचना शहजादनगर पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। शिनाख्त कराने पर शव फालोअर डालचंद का निकला।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और गला में भी रस्सी पड़ी थी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि डालचंद की हत्या गला घोंटकर की गई होगी। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद उसके शव पुलिस लाइन में ले जाया गया। जहां सलामी दी गई।