फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के हुए दीदार, शुरू हुआ माह ए रमजान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार/शाहबाद/टांडा/रामपुर। रहमतों और बरकतों का महीना रमजान का चांद दिखाई देने के बाद शुरू हो गया। रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा और शनिवार को पहली तरावीह की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में नमाजी उमड़ आए। दो साल बाद मस्जिदों में सामूहिकनमाज अदा हुई तो रौनक अलग ही दिखाई दी।
विज्ञापन

रमजानुल मुकद्दस को लेकर मुसलिम समुदाय में एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। मस्जिदों को रंगो रोगन से सजाया-संवारा गया। कई मस्जिदों में विशेष तौर से लाइटिंग की गई। बीते दो साल से रमजान की इबादत घरों में ही होती रही। इस बार कोरोना की पाबंदियां हटीं तो रमजान की रौनक फिर बहाल हो गई। बाजारों में विशेष पकवानों की दुकानें भी सज गई हैं। लोगों ने रमजान की पूर्व संध्या पर खूब खरीदारी भी की। इस बीच स्वार में दावते इस्लामी के मदनी मरकज फै़जा़न ए हजरत अली में मुबल्लिगे दावत ए इस्लामी क़ारी इमरान रजा अत्तारी ने कहा कि रमजान का महीना वो महीना है जिसमें नफिल इबादत का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज इबारत का सवाब सत्तर 70 गुना बढ़ा दिया जाता है।टांडा जामा मस्जिद के खतीब मौलाना खालिद ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से रमजान की तैयारी पूरी हो चुकी है। मस्जिद कमेटियों ने भी मस्जिदों में रमजान को लेकर अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा।
रामपुर में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव मुकर्रम रजा इनायती ने चांद देखे जाने की पुष्टि की और बताया कि रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। जामा मस्जिद में चांद देखने के बाद शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली ने दुआ कराई। वहीं शिया इमाम जमा बाकरी ने भी चांद देखे जाने की पुष्टि की और रविवार को पहला रोजा होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें