फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की पहल : मिशन समर्थ से आत्मनिर्भर बनेंगे दिव्यांगजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन समर्थ की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस मिशन का शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी ने चिह्नित दिव्यांग असद पुत्र मोहम्मद अमीर द्वारा मोहल्ला गूजर टोला में संचालित लोकवाणी केंद्र पर पहुंचकर लोकवाणी केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया तथा संचालक को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने असद को जिले में दिव्यांगों के लिए स्वीप आइकन बनाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मोहम्मद असद ने बताया कि वह सिविल इंजीनियर है तथा घर से ही इस क्षेत्र का काम करते थे। उन्हें ऋण मिलने के बाद काफी खुश है तथा लोकवाणी केंद्र का संचालन करते हुए उन्होंने दो अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार दिया है। इसी प्रकार दिव्यांग नईम पुत्र जमील खां निवासी थाना कुंडा का भी दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया था। जिससे उन्होंने जरी/कारचोब का कार्य शुरु कर दिया है। इन दोनों के कार्यस्थल पर पहुंचकर मिशन समर्थ के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी ने सम्मान पत्र प्रदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे समाज में कई लोग ऐसे हैं, जो किसी न किसी रूप में दिव्यांगता का शिकार हैं। दिव्यांगों का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है इसीलिए मिशन समर्थ का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें